नैनीताल के ज्यूलीकोट में एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर हुई दर्दनाक मौत।

रिपोटर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  ज्यूलिकोट में एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर हुई दर्दनाक मौत। पुलिस हादसे की जांच में जुटी।

       ज्यूलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था।

सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यू.के.04 एम 8954 अपनी साइड चल रहे डंपर के नीचे जा घुसी। आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा।

हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।

गुरुवार शाम लगभाग 7:15बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अब पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.