ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने खेल महाकुंभ खेल के समापन की घोषणा 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का आज विधिवत समापन किया गया। ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने ध्वज अवरोहण कर खेल महाकुंभ खेल प्रतियोगिता 2024 के समापन की घोषणा की।

अंडर 14 17 20 बालक बालिका वर्ग में एथलेटिक्स कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल के कुल 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया प्रत्येक खेल प्रतियोगिताओं में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।रानीखेत : ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का विधिवत समापन

वह जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता दिनांक 16 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तक अल्मोड़ा, हवालबाग में संपन्न होने जा रही है।

साथ ही सभी चयनित प्रतिभागियों को बताया गया है कि ऑनलाइन पंजीकरण आईडी समस्त दस्तावेज की छाया प्रति अनिवार्य रूप से अपने साथ प्रतिभागी लेकर जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

अभिलेख प्रभारी की संपूर्ण जिम्मेदारी श्री शिव दत्त पांडे को दी गई है। समस्त चयनित प्रतिभागी संबंधित न्याय पंचायत के टीम प्रभारी के संरक्षण में प्रतिभाग करेंगे।

आज समापन के अवसर पर ब्लॉक कमांडर कैलाश चंद अजय चंद दीप पंत दिलीप गिरी गोस्वामी राहुल त्यागी प्रताप नेगी मनमोहन देव यशोदा कांडपाल शादाब दिगंबर सिंह प्रताप सिंह नेगी मनमोहन देव यशोदा कांडपाल संतोष भट्ट कल्लू सिंह धर्मेश सिंह बोरा यशपाल राणा गिरीश रावत शिव दत्त पांडे सुनीता बोरा गीता शर्मा दिनेश चंद शर्मा अजीत सिंह भूपेंद्र सिंह उषा जीना भक्त मोहन रावत संदीप सिंह गोरख सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मारपीट के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.