ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

रानीखेत में पद्मश्री डॉक्टर एम. सी. पंत की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, उत्तराखंड डीजी हैल्थ डाँक्टर तारा आर्या ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। छावनी परिषद बहुद्देशीय सभागार मे कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री स्व० प्रोफेसर एम० सी० पंत की स्मृति में हील फाउंडेशन (HEAL Foundation) के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डाँक्टर तारा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।रानीखेत : पद्मश्री डॉक्टर एम. सी. पंत की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उन्होंने स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए आयोजक संस्था की तारीफ़ के साथ ही स्थानीय लोगों से शिविर में आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ लेने को कहा।

बता दे कि शिविर में दस विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 150 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में विशेष रूप से कैंसर रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र रोग, खून की जांच कर निःशुल्क दवा एवं चश्मों का वितरण किया गया।

वही  निर्मला पंत पत्नी पद्मश्री स्व० प्रोफेसर एम०सी० पंत ने अवगत कराया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजिय किये जायेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए छावनी परिषद व गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद कुनाल रोहिला, सेवानिवृत्त ले० जनरल मोहन भंडारी, डी०आई०जी० संजीव कुमार यादव (SSB), डॉंक्टर एस०एन० श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉंक्टर संदीप दीक्षित, मोहन नेगी, अतुल अग्रवाल, हिमांशु उपाध्यक्ष, राजेन्द्र पंत, हरीश मैनाली, गिरीश भगत, सोनू सिद्दीकी, रमेश अधिकारी, रानीखेत विकास समिति के सदस्य, टेक्नीशियन अजय मेहरा, नर्सिग अधिकारी ज्योति आर्या, ममता रानी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाण्डे ने किया।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.