भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट बतौर मुख्य अथिति के रूप मे होंगी  शामिल 

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के तत्वाधान मे पहली बार खेले जा रही महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का कल फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट बतौर मुख्य अथिति के रूप मे शामिल होंगी 

 डीएसए, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित प्रथम अंतर विद्यालयी बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला कल यानि बुधवार 4 सितंबर को फ्लैट्स खेल मैदान में साय 4:30 बजे से खेला जाएगा ।नैनीताल : प्रथम महिला अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल कल 

 इसकी मुख्य अतिथि भारतीय टीम की महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट रहेंगी । फाइनल मुकाबले में एनसीसी की परेड, बैंड की धुन 

पहाड़ी छोलिया नर्तकों की टोली मशक बीन के साथ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी होगा । जिसमे परेड के दौरान खिलाडी भी नज़र आएंगे

कल के फाइनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली समस्त टीमों के प्रधानाचार्य एवं फाइनल खेलने वाली टीमों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहेंगे।

नगर की सम्मानित जनता व गणमान्य लोगों को भी इस फाइनल मुकाबला के लिए आमंत्रित किया गया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.