ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

कुमाऊनी बोली में होगी श्रीमद् भागवत कथा

       तारा जन सेवा समिति द्वारा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार कुमाऊनी बोली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 16 नवंबर से 23 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है ।

     इस पवित्र और भगवती कार्य हेतु समिति की एक बैठक आज गोलज्यू मंदिर हीरानगर में संपन्न हुई ।

       बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मेहता द्वारा पहली बार श्रीमद् भागवत कुमाऊनी बोली में साथ कुमाऊं क्षेत्र के सम्मानित कथा वाचकों का सम्मान समारोह आयोजित किए जाने के संदर्भ में कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जानकारी दी।             

          श्री मेहता ने बताया 16 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी जिसमें माताएं बहने पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा में सम्मिलित होगी साथ ही गोलजू भगवान की झांकी और माँ नंदा सुनंदा की झांकी भी और साथ ही कुमाऊं के सभी वाद्य यंत्र भी कलश यात्रा में रहेंगे ।

      कलश यात्रा गोलू मंदिर हीरानगर से प्रारंभ होकर मुखानी चौराहे से जेल रोड चौराहा होते हुए उत्थान मंच में पहुंचेगी।

कथा का समय 16 नवंबर से 22 नवंबर तक दिन में 2:00 से 5:00 बजे तक रहेगा। विशाल भजन संध्या 19/20 नवंबर को साय 8:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक होगी।

           जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊनी गढ़वाली कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी साथ ही 23 तारीख को हवन विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा ।

बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हल्द्वानी व आसपास के सभी क्षेत्रों में निमंत्रण देने का निर्णय लिया।

           बैठक में श्रीमती रितु डालाकोटि, वंदना पंत,संदिप भोज,योगेश जोशी, विजय मनराल,मुन्नी बिष्ट, दीप्ति चुफाल, विनोद तिवारी, गणेश गुणवंत,राशि जैन, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हाईवे के गड्ढे भरकर राहगीरों की सुरक्षा में जुटे राहुल सिंह दरम्वाल, युवाओं की टीम बनी मिसाल

You missed

error: Content is protected !!