ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल – कालाढूंगी मार्ग में पिकअप पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत। एक अन्य घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कालाढूंगी मार्ग में नारायण नगर के पास तीव्र मोड़ पर पिकअप (UP 20 AT 7886) पलट गया। वाहन नैनीताल के अम्तुल स्कूल से घर का सामान लेकर बिजनोर जा रहा था।

तभी पिकअप अनियंत्रित होकर मोड़ मे पलट गए जिसमें 18 वर्षीय अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वाहन में 5 लोग सवार थे।

जिसमें 19 वर्षीय युवक उदय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय और पुलिस ने मौके पर सभी को वाहन से बाहर निकाला।

घायलों को 108 के माध्यम से बी ड़ी पांडे अस्पताल भेजा। जहां 19 वर्षीय उदय के सिर पर चोट आई है।

जिसमे उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर भेज दिया है।

वहीं अन्य लोगो को भी हल्की फुल्की चोट आई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  मिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपे

You missed

error: Content is protected !!