ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में सायं कालीन आरती के बाद जब मंदिर का गेट बंद हो गया तो कुछ अराजक तत्वों में जमकर हंंगामा काटा
वह बंद गेट के ऊपर चढ़ गए और जबरन जागेश्वर धाम में घुसने की कोशिश की।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। दन्या पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

शुक्रवार को आज सायंकालीन आरती के बाद जागेश्वर मंदिर का मुख्य द्वार बंद हो गया था। इतने में चार-पांच लोग गेट फांदकर मंदिर में पहुंच गए।

विरोध करने पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड बबलू को पीट दिया। यह लोग साथ में कुत्ते भी लाए हुए थे।

मौके पर उन लोगों ने जमकर हंगामा काटा। जब क्षेत्रवासियों ने उनके बारे में पूछा तो उन्होंने अराजकता शुरू कर दी।

जिसके बाद लोगों ने दन्या पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के बाद से क्षेत्र में लोग डरे सहमे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजा

You missed

error: Content is protected !!