ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

रानीखेत। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत में नौवें आयुर्वेद दिवस – 2024 के अवसर पर प्रभारी सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डॉ. वी. बी कुमावत, अनुसंधान अधिकारी (आयु.) के मार्गदर्शन में बहिरंग अनुभाग में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ. दीपशिखा आर्या, अनुसंधान अधिकारी (वन.) द्वारा ‘‘मानसिक स्वास्थ्य में आयुर्वेदिक औषधीय पौधे की भूमिका” विषय पर बहिरंग अनुभाग में आये हुए रोगियों एवं संस्थान के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को व्याख्यान से लाभान्वित किया गया।

जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य हेतु ब्राहमी, जटामांसी, सर्पगंधा, अश्वगंधा, शंखपुष्पी इत्यादि आयुर्वेदिक औषधीय पौधें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जिनका कृषिकरण एवं उत्पादन किस तरह से किया जा सकता है।

इसी कार्यक्रम के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में रोगियों द्वारा भ्रमण किया गया साथ ही रोगियों के द्वारा आयुर्वेद के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए गए एवं प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को औषधीय पादपों का वितरण किया गया।

जिसमें लगभग संस्थान के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित लगभग 59 लोगों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं

You missed

error: Content is protected !!