ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचने वाला मॉनसून इस बार 24 मई को ही आ गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह जल्दी ही अन्य राज्यों में दस्तक दे सकता है, लेकिन इस बीच यूपी-उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों तक केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है।

इसके अलावा, कर्नाटक में 24-27 मई, तमिलनाडु के घाट इलाकों में 25 और 26 मई को भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, राजस्थान में 27, पंजाब, हरियाणा और जम्मू व कश्मीर में 26 जून तक कुछ इलाकों में हीटवेव चलने का अनुमान है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 24-27 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 24 और 27 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 27 व 28 मई, लक्षद्वीप में 24 और 26 मई, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24-30 मई, रायलसीमा में 26 व 27 मई, तेलंगाना में 24-28 मई के दौरान तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, गुजरात, मराठवाड़ा के इलाकों में भी 24-27 मई के दौरान बारिश, तेज हवाओं का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक आंधी तूफान, बिजली कड़कना जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24-30 मई को बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में 24-28 मई, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24-26 मई, ओडिशा में 24-30 मई को तेज बारिश होगी।

इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 24-29, उत्तराखंड में 24-30 मई को बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 27-30 मई, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 24-30 मई, हरियाणा, चंडीगढ़ में 24-29 मई को बारिश, होने वाली है। हिमाचल प्रदेश में 24 मई, उत्तराखंड में 24 व 25 मई को ओले गिरेंगे। इसके अलावा, उत्तराखंड में 24, 25 और 28-30 मई के दौरान तेज बारिश होगी।

यह भी पढ़ें :  बिड़ला विद्या मंदिर ने लेक्स इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान, नमो के गोल ने दिलाई जीत

You missed

error: Content is protected !!