ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

आधी मूछ काटी, सिर गंजा किया, चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

मध्‍य प्रदेश। उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगा कर ले जाने के जुर्म में एक व्‍यक्ति को लोगों ने ऐसी सजा दी कि मानवता भी शर्मसार हो जाए। सोशल मीडिया पर इस अमानवीय करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाना एक युवक को भारी पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने आशिक को पकड़कर पेशाब पिला दिया। यहीं नहीं सरेआम प्रेमिका से उसकी चप्पलों से पिटाई भी करा दी।

गंजा किया, मूंछ काटी, पेशाब पिलाया और फिर…

उज्जैन जिले में एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने पर समाज के लोगो के साथ अन्य जमा भीड़ ने भागकर ले जाने वाले प्रेमी युवक को सजा दी। लोगों ने युवक को पड़कर बोतल में पेशाब भर कर पिलाने के साथ ही उसके सर को आधा गंजा कर प्रेमिका के हाथों से उसे चप्पल से पिटवाया। युवक की आधी मूंछ काट दी, युवक को गंजा करके गले मे चप्पल जूते की माला पहनाकर गांव भर में घुमाया।

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक की चप्पल से पिटाई की जा रही है और उसे जूते चप्पल सर पर रखने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही उसके मुंह में चप्पल जूते ठूसे जा रहे हैं। इसके बाद बताया जा रहा है कि भीड़ ने महिला की भी पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाने के देवली देसी गांव का है।

बंजारा समाज के हैं दोनों

मिली जानकारी के अनुसार युवक घट्टिया थानाक्षेत्र के भीलखेड़ी गांव का रहने वाला है। वो बंजारा समाज से ताल्लुक रखता है। शादीशुदा प्रेमिका महिला भी बंजारा समाज की है। महिला के दो बच्चे है, प्रेमी युवक महिला प्रेमिका को भगाकर राजस्थान ले गया था। जंहा से महिला के परिवार और गांव के लोग दोनों को राजस्थान से पकड़कर भाटपचलाना ले आए।

दोनों पहले से है शादीशुदा
युवक और युवती दोनों पहले से ही शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे हैं। परिवार और गांव के लोग दोनों को राजस्थान से पकड़कर भीलखेड़ी लाए। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। उसका और परिवार का नाम पूछते हुए मुंह में जूते खिलाया।

नाराज बंजारा समाज के लोगों ने आरोपियों ने युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। वीडियो में लोग युवक से सिर पर जूता रखने के लिए भी कह रहे हैं। जिस महिला को वह भगा ले गया था। उसे बुलाकर चप्पलों से पिटवाया। महिला की भी पीटाई हुई। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी ने भी अभी तक शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार

You missed

error: Content is protected !!