ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

भीमताल के सातताल  में 38वें राष्ट्रीय खेलों का माउंटेन साइकिलिंग का आयोजन हुआ।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत भीमताल के सातताल में माउंटेन साइकिलिंग का आयोजन हुआ। जिसके लिए 19 राज्यों के कुल 79 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

माउंटेन बाइकिंग के डायरेक्टर पिनाकी बायसैक ने बताया कि सातताल में 2 से 5 मीटर चौड़ाई का ट्रैक तैयार है। कहा कि प्रतियोगिता दो वर्गों में खेली गई।

पहले दिन आफिशियल ट्रेनिंग के रूप में ट्रायल प्रतियोगिता किया गया। क्रास कंट्री में प्रतियोगिता में साइकिलिंग सातताल के गरुड़ ताल से शुरू होकर सातताल स्थित क्रिश्चियन आश्रम तक जाकर पुन: वापस गरुड़ ताल के पास एंट्री पाइंट पर पहुंची।

गरुड़ ताल के ऊपर वाले साइकिलिंग ट्रैक किनारे जाली की सुविधा व्यवस्थित किया गया था।

आज महिला वर्ग के माउंटेन बाइकिंग में 16 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया जिसमें महाराष्ट्र की परणीता सुमंत प्रथम आई है।

कर्नाटक के स्टार नजूरी द्वितीय और तीसरी स्थान पर सुनीता श्रेष्ठ उत्तराखंड की है ट्रैक की लंबाई 2.7 किलोमीटर है ।

उत्तराखंड की माउंटेन बाइकिंग के डायरेक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, सर्विस स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड, सिक्कम, तमिलनाडु,उत्तर-प्रदेश व उत्तराखंड आदि प्रदेश से 72प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।

वही जीते हुए महाराष्ट्र और उत्तराखंड के प्रतिभागी ने कहा कि उनके यहां पर माउंटेन साइकिलिंग का प्रदर्शन ठीक रहा। उन्हें यहां पर साइकिलिंग करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : राशिफल 27 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!