ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जून शटल सेवा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सोमवार से जू के लिए शटल सेवा शुरू हो गई है जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

पिछले काफी लंबे समय से यहां आने वाले सैलानी जू को पैदल ही जा रहे थे। सोमवार से सैलानी अब शटल सेवा के माध्यम से प्राणी उद्यान में जा सकेंगे।

जू तक जाने व आने के लिए पर्यटकों को ₹70 देना होगा। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने शटल में बैठकर प्राणी उद्यान ट्रायल लिया तथा माल रोड तक वापस पहुंची।

अभी तीन सटल वाहन पहुंचे हैं शीघ्र ही एक वाहन और यहां आ जाएगी फिर चार वाहन हो जाएंगे।

इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी सभासद मनोज शाह जगाती सभासद पूरन बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुलिस हॉकी में 46वीं वाहिनी का दबदबा—जिला जज प्रशान्त जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य समापन; SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. ने खिलाड़ियों को प्रेरित कर बढ़ाया मनोबल

You missed

error: Content is protected !!