लोहाघाट। नगर में ककड़ी खाने के बाद एक परिवार के छह सदस्यों समेत नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी का उपजिला अस्पताल में इलाज किया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ मार्ग पर रहने वाले पंकज पंत चंपावत से आधार कार्ड बनवाकर अपने घर लोहाघाट लौट रहे थे।

मानेश्वर से पहले रास्ते में उन्होंने तीन ककड़ियां खरीदीं और घर में आकर परिवार के साथ खाई। ककड़ी खाने के कुछ देर बाद ही राधा देवी (51) उनके पति दिनेश चंद्र पंत, पुत्र पंकज पंत (26), पुत्री दीपिका पंत (23), सुमन भट्ट (31) पत्नी मनोज भट्ट, वेदिका पंत (3), आरव भट्ट (1) पुत्र मनोज भट्ट के साथ ही भवन में कार्य करने वाले राजमिस्री रघुवर कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार, राधेश्याम (30) पुत्र कांता कुमार और धनश्याम (25) पुत्र केशव राम बीमार पड़ गए। सभी को उल्टियां होनी शुरू हो गई।
घटना की जानकारी होने पर पास में रहने वाले अमित पंगरिया, मंटू चौबे, हरीश पंत, जीवन गड़कोटी आदि सभी बीमारों को बाइक और कार से उपजिला अस्पताल लाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को चंपावत रेफर किया जहां इलाज के बाद वह भी वापस आ गया है।

डॉ. विराज ने बताया कि ककड़ी में टॉक्सिन हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर एसएसआई भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि ककड़ी बेचने वाले से पूछताछ की गई और उसकी ककड़ियां हटा दी गई हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.