बागेश्वर। लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई  महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीणों ने महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय  पैर फिसल गया। जिस कारण वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई।

पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई  महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के दो बच्चे हैं। एक सात की लड़की  और एक तीन साल का लड़का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक : भालू के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दराती से बचाव की कोशिश भी नहीं आई काम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.