श्रीनगर गढ़वाल से एक बेहद दुखद खबर, सड़क किनारे खड़ा ट्रक बना दुर्घटना का कारण

श्रीनगर गढ़वाल। देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंद्रपुरी,रुद्रप्रयाग निवासी दो युवक स्कूटी में सवार होकर श्रीनगर से अपने घर रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी बीच श्रीनगर से कुछ दूर पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी।

दोनों युवक सगे भाई थे।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार  अपने छोटे भाई सुमित कुमार को डॉक्टर को दिखाने के लिए स्कूटी से श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय रात में नाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया।

श्रीनगर कोतवाल  ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आईआईटी रुड़की के SANGRAM 2026 में ग्राफिक एरा का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.