रंजिश के चलते युवक को गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर 12 घण्टे में पुलिस की गिरफ्त में

एसएसपी प्रहलाद मीणा का स्पष्ट संदेश कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

गत रात्रि में युवक को रंजिश के चलते गोली मारने की घटना का SSP नैनीताल ने किया खुलासा

नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में आया छटा हुआ बदमाश, पूर्व में भी 16 मुकदमे हैं दर्ज

भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास किसी व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण द्वारा तत्काल एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया परिजनों को सूचित किया।

तत्पश्चात घटना में सलिप्त अभियुक्त के विरूद्व धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर मामूर किए गए।

काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के विगत चुनाव के दौरान हार जाने के कारण आपसी रंजिशन उसने यह घटना कारित की।

अभियुक्त सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी

अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.