संदिग्ध/ बिना सत्यापन निवास कर रहे हल्द्वानी/ कालाढूंगी/ रामनगर में संदिग्धों पर चला एसएसपी नैनीताल का हंटर

छापेमारी/ताबड़तोड़ कार्यवाही में 395 फड़-फेरी, दुकान, किरायेदारों को किया चैक, 227 का किया सत्यापन, 65 लोगों का किया चालान, जुर्माना जमा

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
मुखानी क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में चलाया गया।नैनीताल : संदिग्धों पर चला एसएसपी का हंटर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,65 लोगों चालान
एसएसपी के निर्देशों के पालन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजामे दिया।नैनीताल : संदिग्धों पर चला एसएसपी का हंटर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,65 लोगों चालान
अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

नैनीताल : संदिग्धों पर चला एसएसपी का हंटर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,65 लोगों चालान

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 340
पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 156
मैन्युअल कुल सत्यापन- 25
बिना सत्यापन पुलिस एक्ट में कुल कोर्ट/नगद चालान- 22
81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किराएदार, मकान मालिक, फड़ फेरी चालान- 26
कुल जुर्माना- 7250

नैनीताल : संदिग्धों पर चला एसएसपी का हंटर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,65 लोगों चालान

प्रमुख क्षेत्रों में 4 पुलिस टीमों द्वारा सत्यापन

1- मंडी, मंडी परिसर, टीपी नगर क्षेत्र
●  दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं
●  राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी
● डेढ़ सैक्शन पीएसी आईआरबी

2- बस स्टेशन, राजपुरा क्षेत्र
●  सुमित पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन
● उ0नि0 नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
● SSI महेंद्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी
● डेढ़ सेक्शन पीएसी आईआरबी

3. भोटिया पड़ाव क्षेत्र
●  प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी नैनीताल
● उ0नि0 दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम
● SSI रोहिताश सागर हल्द्वानी कोतवाली
● का0 प्रकाश बड़ाल
● डेढ़ सैक्शन पीएसी आईआरबी

4- मंगल पड़ाव क्षेत्र
●  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी
● श्री दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
●डेढ़ सेक्शन पीएसी आईआरबी

नैनीताल : संदिग्धों पर चला एसएसपी का हंटर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,65 लोगों चालान

कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेझतृत्व में
रामनगर क्षेत्र में क्यारी, बंदोबस्ती रामनगर में
श्रमिक/ मजदूर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें
30 लोगों का सत्यापन किया गया तथा एक ठेकेदार का मजदूरों का सत्यापन न करने पर नगद 5000/ का चालान किया गया।

थाना कालाढूंगी-

 पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व मे कालाढूंगी कस्बे में सत्यापन अभियान चलाकर कल 55 परिवारों को चेक किया गया व 16 लोगों का चालान कर ₹4000 संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश-

“हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो।”

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.