ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

नैनीताल में मल्लीताल पंत पार्क पर फड लगाने को लेकर फड़ व्यवसायियों और नगर पालिका कर्मियों के बीच हुआ विवाद 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क पर फड़ लगाने को लेकर फड़ व्यवसायियों व पालिका कर्मियों के बीच विवाद होते रहता है।

वहीं मंगलवार को भी फड़ व्यवसायियों और पालिका कर्मी बीच विवाद हो गया। इस बीच फड़ व्यवसायियों की पालिका कर्मी के साथ जमकर बहसबाजी हुई।

इस दौरान फड़ व्यवसाई पालिका के प्रशासक व उप जिलाधिकारी के.एन.गोस्वामी से पालिका कर्मी को हटाने की मांग करने लगे। 

बता दें कि नगर के पंत पार्क में हाईकोर्ट ने शाम को चार से लेकर 6 बजे तक फड़ लगाने के आदेश जारी किए गए है।

इसकी निगरानी के लिए पालिका प्रशासन द्वारा पंत पार्क पर एक कर्मी भी तैनात किया गया है, वही मंगलवार को समय से पूर्व फड़ लगाने को लेकर पंत पार्क में फड़ व्यवसायियों की पालिका कर्मी से बहस हो गयी।

इस दौरान तीखी नोक झोक‌ भी हो गयी बाद में मामला पालिका में तैनात प्रशासक के.एन.गोस्वामी के पास पहुंचा,उन्होंने दोनों पक्षों को सुना।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर कोतवाली में भी पालिका कर्मी तथा फड़ समिति के अध्यक्ष की ओर से एक पत्र भी दिया गया है। और एक दूसरे पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.