ब्रेकिंग न्यूज़
पहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मानभीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्ध

मेष

निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। बाधा दूर होगी।आपके मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती है।

वृषभ
हित शत्रु आपकी भावनाओं का नाजायज लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आवश्यक काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव की भावना कम हो सकती है। लवर्स रोमांटिक मूड में आ सकते हैं।

मिथुन
आज कई आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा।

कर्क
दूसरे लोगों के मामलों को लेकर हस्तक्षेप करने से बचें। अपने काम पर ध्यान दें।ज्यादा सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। अध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये। लव लाइफ का आनंद लेंगे।

सिंह-
लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में बाधा आ सकती है। कटु भाषा का इस्तेमाल न करें। आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। करियर की चिंता दूर होने की संभावना है।

कन्या
बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। प्रेमियों के बीच अनबन होने की संभावना है। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी।

तुला
अविवाहित महिला जातक के विवाह की चिन्ता रहेगी। अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक चर्चाओं के लिये दिन सर्वोत्तम रहेगा। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। प्रेमियों के साथ आज नई घटना घटेगी। सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक
दूरस्थ परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। काफी व्यस्त हो सकते हैं। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। व्यवसायिक लेनदेन ठीक रहेगा।

धनु
प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। विवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। बुरे विचार मन में उठ सकते हैं।

मकर
कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। आपका दबदबा घट सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपको उधार लेने से आपको बचना चाहिये। किसी कार्य को टालें नहीं। लवर के बीच मधुरता रहेगी।

कुंभ
घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। कारोबार को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं।किसी नये काम को लेकर मन में विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बहुत अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा, शादी को लेकर विचार कर सकते हैं।

मीन
एसिडिटी और गैस के कारण समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है। लवर्स के बीच तनाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.