एस.एस.बी. सीमांत मुख्यालय रानीखेत में पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीद को किया नमन 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत के प्रांगण मे पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीदो को किया नमन। सम्पूर्ण भारतीय सुरक्षा बलो के द्वारा अपने शहीद हुए अमर वीर जवानों को श्रद्वांजलि देने के लिए तथा अपने कर्तव्य पथ पर प्राणो की आहुति देने वाले सभी अमर वीर जवानों को श्रद्वासुमन अर्पित किये गया।रानीखेत में पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीद को किया नमन 

सर्वप्रथम सम्मान गार्ड के साथ सभी अधिकारियों व कार्मिको ने शहीदों को सलामी दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अमित कुमार, महानिरीक्षक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए वही सीमांत के सभी अधिकारीयों व जवानो, बल के सेवानिवृत कर्मियों व स्कूल के छात्र-छात्रो के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गई।रानीखेत में पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीद को किया नमन 

मुख्य अतिथि अमित कुमार द्वारा विगत वर्षा में केन्द्रीय पुलिस बलों व सभी राज्यों के पुलिस बल मे अपनें कर्तव्यों का निर्वाहन के दौरान शहीद हुए जवानो को शत-शत नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने देश की सुरक्षा और अखण्डता को बनाये रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी वे भारत के वीर सपूत हमारे लिए एक मार्गदर्शक है और सुरक्षा बलों के इतिहास मे इनका नाम सदैव अमर रहेगा।रानीखेत में पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीद को किया नमन 

बता दे कि इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक कलश में रानीखेत के आसपास के गाँव से ग्रामीणों, स्कूल के छात्र-छात्रो तथा बल कार्मिकों द्वारा लायी गई मिट्ठी को एकत्र किया गया एंव अमृत कलश यात्रा निकाली गई तथा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निबंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया।रानीखेत में पुलिस स्मृृति दिवस पर शहीद को किया नमन 

इस अवसर पर पी.एस.सलारिया उप महानिरीक्षक, संजीव कुमार यादव, उप महानिरीक्षक, राजेश ठाकुर कमांडेंट, राम कुमार प्रसाद द्वितीय कमान अधिकारी, दीपक कुमार, कोमल चन्द्र जौशी उप कमांडेंट, नरेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट एवं बल के सेवानिवृत सैनिक तथा एस.एस.बी के सभी जवान व जवाहर नवोदय विघायल ताड़ीखेत, माऊंट सिनाई स्कूल धमाईजर व वीर शिवा स्कूल चिलियानोला, मोंटेसरी स्कुल रानीखेत, सरस्वती विघा मंदिर ताड़ीखेत के छात्र-छत्राएं व उनके अध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.