एसएसपी नैनीताल निर्देश में ताबड़तोड़ चैकिंग, अपराधी लगातार हो रहे गिरफ्तार

स्कूटी की डिग्गी से कर रहा था चरस की तस्करी, SOG/हल्द्वानी पुलिस की पैनी नज़र में 2.407 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, स्कूटी सीज

 मुख्यमंत्री धामी द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″ अभियान को सार्थक करने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी  संजीत राठौर एवम कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी मण्डी क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर दिनांक- 17/09/2024 को चैकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा नम्बर DL-12SM-3273 को चैक किया गया तो स्कूटी की डिग्गी से अवैध 2.407 kg चरस बरामद हुई, चालक को गिरफ्तार कर थाना हल्द्वानी में एफआईआर न0 336/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम जोगा सिंह पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि बरामद चरस की डिलिवरी किसी व्यक्ति को देनी थी जिसको अभियुक्त का साथी कुंदन रौतेला पुत्र गंगा सिंह निवासी कैमू पोस्ट गोगिना बागेश्वर जानता है, चरस कहां से आयी थी इसके बारे में कुंदन रौतेला को जानकारी होना बताया। कुंदन रौतेला की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त 
जोगा सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह नि० ग्राम नामिक थाना नाचनी जिला पिथौरागढ हॉल गोरापडाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष

बरामदगी-
1- चरस 2.407 kg
2-चरस तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी DL-12SM-3273

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 को लेकर कार्यशाला, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.