ग्राम सभा बग्वाली रौतेला में जमीन धंसने से दहशत।
संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के ग्राम सभा बग्वाली रौतेला के अंतर्गत भू-स्खलन से भयभीत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भू-स्खलन से बचाव के उपाय करने की गुहार लगाई है।

जिला पंचायत सदस्य मोवडी़ शोभा रौतेला ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजें ज्ञापन में कहा है‌ कि बग्वाली रौतेला ग्राम सभा क्षेत्र 2009-10 व 2013-14 से ही आपदाग्रस्त गांव व सिफटिंग जोन में है।

वही वर्तमान में ग्राम सभा बग्वाली रौतेला के आमगैर तोक और हुकुम सिंह के ग्वेल मंदिर काकड़ा तोक में भारी भू-स्खलन हो रहा है। इतना ही नहीं गनियाद्योली– सिंगोली-अम्याडी़ मोटरमार्ग के किलोमीटर आठ में सड़क निरंतर बैठ रही है।

जिससे उस क्षेत्र मे भारी दरारें आ चुकी हैं। वही क्षेत्र में लगातार जमीन धंस‌ रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2013-14 में इस क्षेत्र की भूगर्भीय जांच हुई थी। उस वक्त जांच के बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं दी गई।

ज्ञापन में मामले को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी महोदय को भारी‌ भू-स्खलन और जान-माल के नुकसान का अंदेशा जताया गया है और कृषि, जलागम, लोनिवि आदि विभागों का संयुक्त निरीक्षण कराकर‌ भूगर्भ विभाग से जांच कराकर अविलंब बचाव कार्य कराने की मांग की गई है।

रानीखेत : बग्वाली रौतेला में जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.