ब्रेकिंग न्यूज़

टीवी का तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से  महिला बुरी तरह झुलसी ,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

रामनगर। भवानीपुर खुल्बे में एक महिला टीवी का तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। घर पर मौजूद बच्चों ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

पत्नी को लेकर को लेकर पति सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका अपने पीछे पति और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।

लक्ष्मी रावत (34) पत्नी गोविंद रावत भवानीपुर खुल्बे में परिवार के साथ रहती थी। सोमवार को वह पति के साथ खेत में काम कर रही थी। स्कूल की छुट्टी होने के चलते उनके दोनों बच्चे वीरू (11) व रोहित (9) घर पर ही थे। इस दौरान बच्चों ने खेत के पास आकर टीवी देखने को कहा।

इस पर लक्ष्मी खेत से टीवी चलाने के लिए घर आई। बताया जा रहा है कि टीवी के तार में प्लग नहीं था। जैसी ही लक्ष्मी ने टीवी का तार स्विच में लगाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।

बच्चों ने पिता को जानकारी दी। लक्ष्मी को लेकर पति सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मी की मौत के बाद से दोनों बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 30 अगस्त 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.