ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

युवक ने पर्यटक बनकर टैक्सी चालक को बनाया शिकार 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू होते ही नैनीताल में पर्यटक बनकर आने वाले शातिर चोर-उचक्कों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला मल्लीताल क्षेत्र में सामने आया, जहां एक युवक ने पर्यटक बनकर टैक्सी चालक को अपना शिकार बना लिया।

जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक पुष्कर आर्या की काले रंग की एवेंजर बाइक संख्या UK04TB 6551 को एक युवक ने मल्लीताल स्थित एसबीआई बैंक के पास अपराह्न करीब 1:25 बजे नैनीताल घूमने के लिए बुक किया। चालक पुष्कर आर्या उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाने ले गया।

घूमने के दौरान युवक ने बाइक चलाने की इच्छा जताई और भरोसा जीतने के लिए अपना एक मोबाइल फोन और चाबी पुष्कर को दे दी। इसी बीच उसने चालक से 500 रुपये भी मांग लिए। इसके बाद युवक बाइक लेकर “थोड़ी दूर चलाकर वापस आता हूं” कहकर निकल गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।

काफी इंतजार के बाद चालक को ठगी का एहसास हुआ और वह मल्लीताल कोतवाली पहुंचा। वहां उसने युवक द्वारा छोड़ा गया मोबाइल और चाबी पुलिस को सौंपते हुए तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की।

पुष्कर आर्या के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में युवक दोपहर करीब 3:25 बजे बारा पत्थर क्षेत्र से कालाढूंगी रोड की ओर बाइक लेकर जाता दिखाई दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.