ब्रेकिंग न्यूज़

एमबीबीएस समेत विभिन्न कॉलेजों के छात्र संवाद में शामिल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं तक पहुंच बनाने की कवायद

हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। इसी क्रम में हल्द्वानी में भाजपा का ‘Zen G’ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

कार्यक्रम में एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ ही विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान युवाओं को सीधे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अवसर मिल रहा है।

युवा संवाद के दौरान छात्र मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के लिए अवसर और प्रदेश में भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सामने रख रहे हैं।

युवाओं की ओर से पूछे जा रहे सवालों के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि सरकार और संगठन आने वाले समय में युवाओं के लिए किस तरह की योजनाओं और नीतियों पर काम करने जा रहे हैं।

भाजपा का यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ ही उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहा है। खासतौर पर उच्च शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे युवा मतदाताओं के बीच महत्वपूर्ण हैं।

हल्द्वानी में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी से भाजपा के इस अभियान को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि युवाओं के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी प्राथमिकताओं को समझा जाए और उन्हें संगठन तथा सरकार की नीतियों से जोड़ा जाए।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। शिक्षा और रोजगार को लेकर युवाओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जवाब कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.