ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी, घर-घर सर्वे से लेकर विशेषज्ञ उपचार तक बढ़ाई गई व्यवस्थाकुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोकगौलापार में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन: पर्वत पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई संकुल लाखनमंडी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चाहल्द्वानी-लालकुआं को केंद्र की बड़ी सौगात: नगला से लालकुआं तक बनेगा 7 किमी बाईपास, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन को मंजूरी

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से जुड़े डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पूज्य पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुंवर सिंह अधिकारी 82 वर्ष के थे। उनका निधन द्वाराहाट में हुआ, जिसके बाद बीमानदेश्वर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कुंवर सिंह अधिकारी के निधन का समाचार मिलते ही कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। कूटा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

कूटा पदाधिकारियों और शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की।

कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोढ़ियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. कुबेर गिनती सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. संजय घिल्डियाल, डॉ. रितेश साह और डॉ. भुवन शर्मा ने भी स्वर्गीय कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कूटा एवं एलुमनी सेल से जुड़े शिक्षकों ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा शिक्षक समुदाय डॉ. पूरन सिंह अधिकारी और उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने दिवंगत कुंवर सिंह अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने CSIR-NET में लहराया परचम, पूजा गुप्ता, हीरा भट्ट और सूरज कुमार समेत कई छात्रों को सफलता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.