ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 डी0 सी0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आज दिनांक- 18.05.2024 को चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उप निरीक्षक  सोमेंद्र सिंह द्वारा मय टीम के गुरु चरण सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी ग्राम नजीबाबाद धोरा डाम, जिला उधम सिंह नगर उम्र-45 वर्ष को इमली घाट गोला नदी के किनारे से 126 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल तरुण मेहता
3-कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला

यह भी पढ़ें :  भीमताल : धारी ब्लॉक के कफरोली तोक में पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!