ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लग्जरी कार से शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को नैनीताल पुलिस एसओजी ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

 प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा मय टीम एक अभियुक्त को 07 पेटी अंग्रेजी शराब कार नं0- UK04AJ-7222 हुडई वर्ना के साथ गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 335/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अमन जोत पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी गोविन्दपुरा भोटिया पड़ाव रेमण्ड शोरूम के पीछे थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष, पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस ने कार से 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें :  भीमताल डायट में विश्व पुस्तक दिवस पर ‘सप्त सरोवर’ पत्रिका का विमोचन, पुस्तक पठन पर दिया गया जोर

You missed

error: Content is protected !!