ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मृतकों में एक पुरुष, एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल

 बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को जिले के रामगंगा बैराज के पास से चार शव बरामद किए गए।

सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा। एसडीआरएफ और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद इन शवों को निकाला गया।

मृतकों में एक पुरुष, एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल

सोमवार शाम को मलवे के बीच इन शवों की झलक दिखाई दी थी, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

शवों को निकालने में काफी समय और प्रयास लगा। स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि यह शव उत्तराखंड में आई बाढ़ के चलते बहकर यहां तक आ सकते हैं।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड में हाल ही में आई बाढ़ के बाद इस प्रकार की घटनाओं की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

You missed

error: Content is protected !!