प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा यमुना घाटी और गंगा घाटी के दुर्गम क्षेत्र की इकाइयों के साथ संपर्क अभियान संपन्न हुआ।

दिनांक 13 सितंबर को बरसात की अत्यंत विषम परिस्थितियों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने  चंद्रशेखर पंत , उपाध्यक्ष  विपिन गुप्ता, जिलाध्यक्ष नैनीताल एवं  हर्ष वर्धन पांडे, जिला महामंत्री नैनीताल ने अभियान प्रारंभ किया।

उसी दिन हरिद्वार जिला कार्यकारिणी एवं जिला प्रभारी के देहरादून की दून इकाई के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई।

जिसमें प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष  माधव प्रसाद सेमवाल, गढ़वाल प्रभारी  सुरेश बिष्ट जी भी उपस्थित थे ।

संपर्क अभियान दिनांक 14 सितंबर को यमुना घाटी के में नैनबाग डामटा, वर्निगाड,लाखामंडल नौगांव होते हुए पुरोला पहुंचे ।

15 सितंबर को संपर्क अभियान बड़कोट धरासू ,डुंडा होते हुए उत्तरकाशी के जोशियाडा नगर इकाई के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उत्तरकाशी के उपराडी , गंगनानी संपर्क अभियान के बाद हर्षिल पहुंचे।

संपर्क अभियान में प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला उत्तरकाशी प्रभारी  उपेंद्र असवाल , उपाध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल,  कबूल सिंह पंवार ,  सुरेन्द्र रावत,  सुभाष बडोनी,  ओमप्रकाश भट्ट उपस्थित थे। 16 सितंबर को सभी पदाधिकारियों ने गंगोत्री पहुंच कर अपनी इकाई के साथ गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के गरमपानी पहुंचने पर भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.