ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। रानीखेत में आहूत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष में अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणीय रहा है, सेवाभाव कांग्रेस के डी०एन०ए में है।

कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भी निराश होने की ज़रूरत नहीं है। कहा कि भाजपा की दोगली नीति को जनता समझ चुकी है, मंहगाई चरम पर है, रोजगार सरकार दे नहीं पा रही, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनको समझने की ज़रूरत है।

निश्चित ही कांग्रेस उत्तराखंड में जोरदार तरीके से वापसी करेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मज़बूती के लिए अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ब्लॉक् प्रमुख हीरा सिंह रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत रौतेला, अगस्त लाल साह, दीप पांडेय, नगरपालिका सभासद अरुण रावत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, गीता सजवान, बसंती डोरियाल, कंचन आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी, यतीश रौतेला, विपिन पंत, एडवोकेट हिमांशु बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, पान सिंह, हेमंत बिष्ट, सुरेंद्र पवार, प्रजापति पांडेय, सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!