राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में गढ़भोज दिवस का आयोजन किया गया 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में गढ़भोज दिवस का आयोजन एन. एस. एस., एन. सी. सी. एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एडूसेट कक्ष में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ पारुल बोरा द्वारा गढ़ भोज की महत्ता पर प्रकाश डाला।रानीखेत महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस का किया गया आयोजन

साथ ही उत्तराखंड मेंऔषधि गुणों से युक्त फसलों के संबंध में जानकारी दी गयी।मोटे अनाजों से स्वास्थ्य संबंधी लाभों एवं उत्तराखंड के विविध पारंपरिक व्यंजनों को पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत कर जागरूक किया
गया।
कार्यक्रम का समापन अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ निधि पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करके किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ बृजेश जोशी, डॉ रेखा,डॉ नीतिका,डॉ पूजा,डॉ नीमा,डॉ निहारिका ,डॉ संगीता डॉ प्रतीक आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.