ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शुक्रवार दिनांक- 05.09.2025 को बारावफात – ईद- उल-मिलाद- उन-नवी पर्व के उपलक्ष्य पर जुलूस के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात / डायवर्जन प्लान / जीरो जोन

नोट- यह डाइवर्जन प्लान जुलूस प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

▪️गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️रेलवे स्टेशन तिराहा / ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️तिकोनिया चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

▪️इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट की ओर व मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

उक्त रूट से आवागमन करने वाले वाहन वाया आंवला गेट व तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए अपना आवागमन करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!