रामनगर। नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर–काशीपुर मार्ग के पास तेलीपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामनगर के टेडा रोड, लखनपुर निवासी प्रशांत रावत (पुत्र कृपाल सिंह रावत) की मौत हो गई।

वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान भरत, निवासी मौलेखाल के रूप में हुई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

नगर पालिका की पूर्व सभासद विमला रावत के पुत्र के असामयिक निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात हुआ।

जब टेडा रोड निवासी प्रशांत रावत और मौलेखाल निवासी भरत की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रशांत की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में वीडियो बनाने पर विवाद, महिला के खिलाफ FIR की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.