हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रानीबाग स्थित एनसीसी 79 बटालियन में चल रहे ट्रेनिंग कैंप का निरीक्षण किया।

इस कैंप में उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से आए एनसीसी कैडेट्स लीडरशीप कैंप का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कैंप पहुंचने पर कमिश्नर दीपक रावत को एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद किया और उन्हें जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया।

कैडेट्स ने कमिश्नर से अनेक सवाल पूछे, जिनका उन्होंने प्रेरणादायक उत्तर देकर युवाओं को उत्साहित किया।

पत्रकारों से बातचीत में दीपक रावत ने कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग कैंप में पहुंचकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में एडवांस्ड लीडरशिप, ड्रोन तकनीक, साइबर क्राइम, और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा, “एनसीसी की लीडरशिप हर क्षेत्र में देखने को मिलती है। यहां के कैडेट्स भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.