नैनीताल में सविदा जल संस्थान कर्मचारियों ने वेतन को लेकर ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वेतन में क़ी गई कटौती को लेकर आज जल संस्थान में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा जल संस्थान कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

   धरना प्रदर्शन कर सविदा कर्मचारियों का कहना है। त्योहारी सीजन के दौरान उनके वेतन में कटौती करना अनुचित है। कर्मचारी संघ के नेता अमर सिंह का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से 12 हजार 36 रुपये प्रति माह वेतन का भुगतान किया जा रहा था।

परंतु पिछले 3-4 माह से ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर 9 हजार 500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

जिसके चलते इस महंगाई के इस दौर में जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

टधरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है अगर उनके वेतन पूर्व से समान वेतन नही दिया जाता है तो वे हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह, अध्यक्ष सितम वाल्मीकि, सचिव दयाल कांडपाल प्रचार मंत्री नरेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष कमल बिष्ट, सोनू बिष्ट, जगदीश सिंह ठठोला, गिरीश सिंह, प्रदीप बिष्ट विक्की असुवाल भूपाल सिंह, आदि नेता कर्मचारी धरना प्रदर्शन मेँ मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.