ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में देर रात हिंदू मुस्लिम का मामला शांत हो गया तो वही 10/12 लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सेंट जोन्स चर्च के समीप व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय को 10 से 12 अज्ञातों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायल को उपचार के लिए बीड़ी पांडेय अस्पताल भेजा।
नैनीताल कोतवाली में आज कक्षा 11 में पड़ने वाली हिन्दू लड़की की 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के साथ दोस्ती का मामला सामने आने के बाद नगर में हिन्दू मुस्लिम बबाल मच गया।

देर रात किसी तरह मामले को शांत कराया गया। वहीं मामला शांत होने के बाद सूखाताल दुकान में मुस्लिम युवक के पिता नजर खान को 10 से 12 अज्ञात लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

ये आरोप युवक के पिता ने लगाया गया है। पीड़ित नजर चर्च के समीप ही रहते और पास ही सुखताल क्षेत्र में उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। देर रात अपनी दुकान पर पत्थर पड़ने की आवाज जब वो अपनी दुकान देखने आए तो 10,12 लोगो ने उन पर हमला बोल दिया।

जिसमें वह घायल कर हमलावरो ने घायल पिता को चेतावनी दी बेटे को जान से मारने धमकी दी हल्ला मचते ही भीड़ छट गए और घायल के परिजनो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस क्षेत्र में पहुँची और कुछ देर रेकी करने के बाद एम्बुलेन्स से घायल को अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सक ने बताया कि उन्हें प्रथम उपचार दिया गया है, उनके सिर पर गंभीर चोटे आई है जिसमें तीन टाके सिर पर आए हैं । उपचार करने के बाद सिटी स्कैन और एक्स रे के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  शिवभक्तों को लगा बड़ा झटका! महंगी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, अब हर यात्री को खर्च करने होंगे इतने रुपये

You missed

error: Content is protected !!