ब्रेकिंग न्यूज़

अमन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महिला साथी की तलाश में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ। कमरे में शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमन ठाकुर बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में परवीन नाम की महिला के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह कमरे में युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

महिला साथी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, युवक जिस महिला के साथ रह रहा था, उसकी तलाश की जा रही है। महिला के मिलने के बाद ही युवक की मौत से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस महिला का पता लगाने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही युवक के साथ रहने वाली महिला की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बेटी के एडमिशन के लिए देहरादून पहुंचे व्यक्ति को ऑटो चालक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.